उक्त सेवाओं के अलावा हमारे यहाँ समय समय पर धार्मिक आयोजन किये जाते है जिनमें देवी देवताओं की जन्मोउत्सव, पूजापाठ अनुष्ठान और पूर्णिमा के अवसर पर प्रत्येक माह श्री सत्यनराण की कथा का आयोजन होता है। जिराने आप इच्छानुसार किसी भी माह में यजमान बन सकते है। और यदि आप रामायण कथा, श्रीमद् भागवत कथा पुराण, श्री शिव महापुराण, आदि का कार्यक्रम साप्ताहिकी रखना चाहते है। तो आचार्य जी एवं श्री प्रीतम धाम दशमेश घाट चेरिटेबल ट्रस्ट से सम्पर्क कर सकते हैं।