“यमुना बचाओ हस्ताक्षर अभियान”
29 जून 2025 से 20 फ़रवरी 2028 तक
आओ हम संकल्प करें, यमुना जी को स्वच्छ रखें।
आओ संकल्प करें, यमुना को पुनर्जीवित करें
1. हम संकल्प लेते है कि पूजा-पाठ की समाग्री यमुना में प्रवाहित नहीं करेगें।
2. हर दिल्लीवासी जो यमुना में आस्था रखते है वो संकल्प ले कि अपने दोस्त बंधु रिस्तेदार और पड़ोसी को यमुना स्वच्छ रखने के लिये जागरूक करेगें।
3. दिल्ली की राज्य सरकार और केन्द्र सरकार संकल्प लें कि यमुना को स्वच्छ रखने के लिये गन्दे नालों का पानी सीधे यमुना में नही डालगें।
4. दिल्ली सरकार संकल्प लें कि यमुना में कुडा कचरा डालने वालों के खिलाफ कड़ा से कड़ा कानून बनायेगें। और सख्त कार्यवाही करेगें।
5. दिल्ली के सभी विद्यालय, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय में दिल्ली और यमुना को स्वच्छ रखने के लिये स्वच्छ अभियान चलाने के लिये आग्रह करेगें।
6. दिल्ली सरकार संकल्प लें कि यमुना किनारे जगह जगह धार्मिक कचरा रखने हेतू कुड़ेदान बनायेगें।
7. दिल्ली वासियों से विनम्र आग्रह है। कि वो संकल्प लें कि भगवान के या देवी देवताओं की खण्डीत दुटी-फुटी मूर्ति, फोटो, पूजा रामाग्री सडक किनारे या पीपल के पेडो के नीचे या यमुना नदी में नहीं डालेंगे। उनका निस्तारण के लिये सम्बधिंत संस्था अथवा प्रीतम धाम बाबा हरिदास से सम्पर्क करें।
8. दैनिक जीवन में पॉलिथीन के स्थान पर कपड़े का थैला प्रयोग करेगें। इसके लिये दूसरों को भी जागरूक करेगें।
9. अपने जीवन काल में जल और वायु को शुद्ध करने के लिये अपने आस-पास सड़कों के किनारे विरान पड़े पार्क आदि खाली स्थानों में पेड़ पौधे लगायेंगें और दूसरो को भी प्रोत्साहित करेगें। और उनकी देखभाल भी करेगें।
10. हम संकल्प लेते है कि प्लास्टिक का प्रयोग जीवन में कम से कम करेंगे। इसके लिये दूसरे को भी जागरूक करेगें
11. दिल्ली सरकार संकल्प लें कि दिल्ली के सभी सरकारी, गैर सरकारी सस्थानो को यमुना स्वच्छ रखने के लिये विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के लिये प्रोत्साहित करें।
12. राष्ट्र की राजधानी दिल्ली में यमुना गंदी हो गई बहुत दुर्भाग्य की बात है तमाम राष्ट्रभक्तो से, देश प्रेमियो से, दिल्लीवासियों से आग्रह है कि बो भी संक्लप लें कि यमुना को स्वच्छ बनाने के लिये अपने अपने क्षेत्र में यमुना स्वच्छता अभियान चलायेगें अगर कोई भी साथी अभियान चलाने में असक्षम है। वह साथी बाबा हरिदास जी महाराज से जुडकर यमुना स्वच्छता अभियान का हिस्सा बनें। और एक कुशल राष्ट्र प्रेमी, प्रकृति प्रेमी पर्यावरण प्रेमी की मिशाल कायम करें।
श्री प्रीतमधाम दशमेश घाट चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि.)
( देश, धर्म, प्रकृति, पर्यावरण संरक्षण–संवर्धन एवं मानव कल्याणार्थ हेतु )
संपर्क सूत्र: 9654525040, 9654786003, 9873705773
रजि. कार्यालय :- 11/17, गली न.5, रशीद मार्किट कृष्णा नगर दिल्ली – 110051
प्रशासनिक कार्यालयः प्रीतम धाम, ठोकर न. 14, यमुना तट पर, सामने सी. एन. जी. स्टेशन, गीता कालोनी, दिल्ली – 110031